हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पिलखना गांव के पास सर्विस लेन किनारे युवक घायल मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सीतापुर जिले के अबीबपुर सदर निवासी रोहित (46) आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे पिलखना रसीदपुर गांव के पास शनिवार भोर चार बजे घायल पड़ा मिला था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे सीएचसी लाई थी। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पत्नी पूजा ने बताया कि लखनऊ जिले के काकोरी क्षेत्र स्थित पतौरा गांव के पास पति किराये का कमरा लेकर मजदूरी करते थे।
शुक्रवार को काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। रहने वाले स्थान से दस किलोमीटर दूर सड़क किनारे वह घायल पड़े मिले। पोस्टमार्टम में वाहन के टक्कर की चोटें मिली हैं। पति की मौत से पत्नी बेटा अर्जुन, बेटी लक्ष्मी और मां उमा बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।