चकलवंशी। मेथीटीकुर गांव में चोरों ने किराना व्यापारी के घर को निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार एक के बाद एक आठ ताले तोड़कर चोर 30 हजार रुपये और दो लाख के जेवर ले गए हैं। पड़ोसी युवक ने पकड़ने का प्रयास किया तो पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।
माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि भाई हरीकेशन गुप्ता गांव के पैतृक घर में किराना की दुकान किए हैं। रात में चकलवंशी कस्बे में बने घर में चले आते हैं। 11 सितंबर की रात 11 बजे मोहल्ले के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि कार सवार चोर अंदर घुसे थे। तभी गांव के विकास सिंह अपने घर जा रहे थे।
विकास के मुताबिक कार में अज्ञात लोगों को देख रोकने का प्रयास किया तो उन पर पत्थर फेंके और भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि चोर 30 हजार रुपये और करीब दो लाख के जेवर ले गए हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।