फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक ही रात में दो भाइयों के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो-17- खाली बक्से दिखाता पीड़िता प्रमोद। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। मद्दूखेड़ा गांव में चोरों ने दो घरों से 19 हजार रुपये और दो लाख के जेवर पार कर दिए। तीसरे घर में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। मंगलवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घटना का पता चला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मद्दूखेड़ा निवासी प्रमोद चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ के सहारे चोर घर के अंदर दाखिल हुए। चोर प्रमोद और उनके चचेरे भाई जयपाल के घर से 19 हजार रुपये और दो लाख के जेवर चुरा ले गए। चोरों ने चचेरे भाई मुकेश के घर में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन खटपट सुनकर नींद खुल जाने पर भाग गए। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें