फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला को झांसा देकर बीस हजार रुपये और एक लाख के जेवर ले गए टप्पेबाज

विज्ञापन
फोटो-7- टप्पेबाज का शिकार हुईं गुड़िया। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने गांव जा रही महिला को झांसा देकर 20 हजार रुपये और एक लाख के जेवर उड़ा लिए। उनके जाने के कुछ देर बाद महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी गुडिया पत्नी रामबिलास पैतृक गांव सफीपुर के उमरायखेड़ा जा रही थी। पावा-उमरायखेड़ा संपर्क मार्ग पर सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो युवकों ने रुकवाया और रास्ता पूछने के बहाने बात करने लगे। एक ने रूमाल निकालकर उसके चेहरे के सामने झटक दिया। बताया कि तुम्हारा बेटा बीमार रहता है। कुछ दिनों में उसकी मौत हो जाएगी।
इससे वह डर गई, फिर जो युवक कहते गए वह वह करती गई। उसने पास रखे 20 हजार रुपये, सोने की चेन और झाले दे दिए। पीड़िता ने बताया कि पति और बेटा विदेश में हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें