फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिक्षण संस्था में हुई चोरी में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सिविल लाइन मौहारी बाग मोहल्ले में छह महीने पहले शिक्षण संस्था में हुई चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लैपटॉप, चार्जर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। इस घटना में पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सिविल लाइन मौहारी बाग मोहल्ला निवासी उदयकांत बाजपेयी ने छह जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था उनके शिक्षण संस्था का ताला तोड़कर कैमरे, डीवीआर, नकदी, कागजात, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी हो गया है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि 21 जुलाई को सफीपुर के देवगांव निवासी आकाश का नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके पास से मोबाइल और 2200 रुपये बरामद हुए थे। सफीपुर के देवगांव ग्राम निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया और बीघापुर के दूबेपुर निवासी सूरज का नाम सामने आने पर तलाश की जा रही थी। दोनों को कांशीराम कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। कृष्ण कुमार के पास से 4500 रुपये और सूरज के पास से 3500 रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें