फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला और शिक्षिका ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। अलग-अलग मोहल्लों में महिला और निजी स्कूल की शिक्षिका की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिक्षिका के शव का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी शशि (38) पत्नी राजू शर्मा चार साल से नसीमगंज मोहल्ले में बनी आसरा कालोनी में अकेली रहती थीं। बुधवार शाम पड़ोसियों को नहीं दिखीं। घर का दरवाजा भी बंद था। बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो शशि का शव पड़ा था। चेहरा काला पड़ गया था। पड़ोसियों ने बताया कि शशि काफी समय से पति से अलग रह रही थीं। कोई संतान नहीं है। वह दाई का काम करती थीं। पुलिस को जांच में जहर की पुड़िया मिली है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि जहर खाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही स्थिति पता चलेगी।
उधर, नानामऊ मार्ग निवासी अभिलाष की बेटी कृतिका (18) निजी स्कूल में पढ़ाती थी। बुधवार शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर बुआ रोली स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें