फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर मवेशी से टकराकर पेड़ में भिड़ी बस, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
फोटो-25 हाईड्रा से हटवाई जाती क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पाटन। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर छुट्टा मवेशी से टकराने के बाद रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

कानपुर से 40 सवारियों को लेकर अमेठी डिपो की रोडवेज बस सोमवार रात करीब एक बजे अमेठी जा रही। चालक हरीशचंद्र यादव ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी। इस कारण अधिक साफ नहीं दिख रहा था। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बिहार थानाक्षेत्र के चिकंदरपुर के पास छुट्टा मवेशी अचानक सामने आ गया। उसे बचाने में संतुलन बिगड़ गया और मवेशी से टकराने के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, इससे स्टीयरिंग भी जाम हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य को भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा और बारिश के मौसम में खराब रोशनी आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वह सभी दूसरे वाहनों से अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें