फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बोलेरो की टक्कर से पैदल सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पड़री-जरगांव मार्ग पर खेत जा रही महिला को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पति ने गांव के ही वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना के जरगांव निवासी ललई लोध की पत्नी कमला (50) शुक्रवार की शाम पैदल खेत जा रही थीं। पड़री-जरगांव मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे कमला को गंभीर चोटें आईं। पति ललई लोध घायल पत्नी को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से दो बेटे और दो बेटियां बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि पति ललई की तहरीर पर बोलेरो चालक सुरजन के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें