फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पार्क में टहलने गए सिपाही और पत्नी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के पक्के तालाब पार्क में टहलने गए सिपाही और उनकी पत्नी से कुछ लोगों ने मारपीट। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सोहरामऊ पीआरवी में तैनात सिपाही सूर्यप्रकाश की पत्नी बच्चों के साथ 22 अगस्त को अजगैन कोतवाली के नवाबगंज पार्क में टहलने गई थीं। कुछ देर बाद पति गाड़ी से पार्क पहुंचे और नीचे उतरे। पार्क में पहले से मौजूद चार-पांच युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। पति को पिटता देख पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी बदसलूकी की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। शोर सुन आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने अजगैन कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि असोहा के कांथा निवासी अमृत सिंह और लखनऊ के सरोजनीनगर के रानीपुर गांव के अंकित और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें