फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत जा रहे वृद्ध किसान की नाले में गिरने से मौत

विज्ञापन
फोटो-21- बालमुकुंद (फाइल फोटो) - फोटो : Police
विज्ञापन
बीघापुर। ऊंचगांव सानी गांव में घर से खेत जा रहा वृद्ध किसान रास्ते के किनारे बने नाले में गिर गया और उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तब घटना का पता चला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव सानी निवासी शिक्षक विपिन त्रिवेदी ने बताया कि उनके भाई बालमुकुंद (75) सोमवार सुबह नौ बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन उह घर नहीं लौटे। तब उनकी तलाश शुरू की। तब गांव के निकट नाले में झाड़ियों के बीच शव पड़ा मिला। भाई ने पुलिस को चक्कर आने से नाले में गिरने की आशंका जताई है।
बालमुकुंद के चार बच्चों में दो बेटे, दो बेटी हैं। पांच नंबर के बेटे अनूप की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ा बेटा अरुण और निरुद्ध उन्नाव में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बालमुकुंद पत्नी गुड्डी के साथ घर में रहकर खेती का काम देखते थे। कोतवाल अरविंद कटियार ने बताया कि भाई ने चक्कर आने से नाले में गिरने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें