फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोडवेज बस की टक्कर से पलटा ऑटो, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
फोटो-26- रामू रैदास (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो पलट गया। घटना में श्रमिक की मौत हो गई। उसके चाचा-चाची और ऑटो चालक को चोटें आईं। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के उमर्रा गांव निवासी रामभरोसे रैदास दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। आठ दिन पहले वह गांव आए थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी दिल्ली के लिए ट्रेन थी, इसलिए उन्होंने गांव के ही दयाशंकर का ऑटो बुक किया था। ऑटो में रामभरोसे अपनी पत्नी और भतीजे रामू (33) के साथ सुबह करीब पांच बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे वह पलट गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीआरवी वाहन से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने रामू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेजा गया। रामभरोसे ने बताया कि राम मजदूरी करते थे। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत से पिता रामखिलावन, मां रामकुमारी, पत्नी अंजू और बच्चों में आंचल, नेहा, अय्याश, सत्यम और हर्ष बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रोडवेज बस का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें