फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिता के निधन के छठे दिन करंट से बेटी की मौत

विज्ञापन
फोटो- 1-शीला (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन
हसनगंज। नवीनगर खेरवा गांव में झाड़ू लगाते समय किशोरी फर्राटा पंखे के कटे तार की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। छह दिन पहले उसके पिता की बीमारी से मौत हुई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नवीनगर खेरवा गांव निवासी शीला शर्मा (17) मंगलवार की सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। उसी समय उसने फर्राटा पंखा हटाया तो तार कटा होने और चप्पल न पहने होने से करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। बड़े भाई आदर्श ने बताया कि पिता नीरज शर्मा की सात दिन पहले 12 अगस्त को बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी मौत का गम हम लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब बहन हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। बेटी की मौत से मां साधना और भाई आदर्श सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि जांच की गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें