नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने तीन किसानों को निशाना बनाया। एक ही रात में उनके खेतों से सिंचाई के उपकरण और 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया।
जौतीपुर मार्ग पर पप्पू सिंह के फार्म हाउस से दो पानी की मोटरें गायब मिलीं। रामभरोसे के खेत से 50 लीटर डीजल चोरी हुआ। शमी मोहम्मद के फार्म हाउस से सोलर पैनल चोरी हो गए। मंगलवार सुबह किसानों को चोरी का पता चला। उन्होंने अपनी आजीविका पर सीधा असर पड़ने की चिंता जताई है। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी भी मामले में तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के रिश्तेदार के फार्म हाउस से मुर्गियां और सोलर पैनल रॉड चोरी होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि अभी एक घटना की तहरीर मिली है, अन्य कोई सूचना नहीं मिली। (संवाद)