फोटो-44- पीड़ित दीपचंद गुप्ता। संवाद
उन्नाव। शहर के सदर बाजार में रात करीब करीब नौ बजे दुकान बंद करन से पहले गल्ले निकाल कर रुपये गिन रहे दुकानदार की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर बदमाश रुपये लूट कर भाग गया। पीड़ित के अनुसार दस हजार रुपये और मोबाइल फोन ले गया है। हेलमेट लगाए बदमाश सामान खरीदने के बहाने पहुचा था। पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
सदर कोतवाली के जगन्नाथ गंज मोहल्ला निवासी दीपचंद्र गुप्ता की बिजली उपकरण की दुकान शहर के मुख्य चौराहे पर अताउल्ला नाला के पास है। पीड़ित के मुताबिक रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करने से पहले, बिक्री के रुपये गिन रहे थे। तभी बाइक सवार एक युवक हेलमेट लगाकर आया और उसने हांथ घड़ी का पट्टा दिखाने को कहा। जैसे ही डिब्बा उठाने के लिए घूमा. लुटेरे ने लाल मिर्च का पाउडर आंखों में झोक दिया और काउंटर से दस हजार रुपये और मोबाइल लूटकर लोकनगर की तरफ भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार व अन्य लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस की मदद से दीपचंद्र को जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। घटना की जानकारी पर व्यापारी नेता अखिलेखश अवस्थी सहित तमाम लोग पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चार टीमें लगीं हैं, वीडियो फुटेज जांचे जा रहे हैं, लुटेरे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो-44- पीड़ित दीपचंद गुप्ता। संवाद