अचलगंज। एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को युवक ने हवस का शिकार बनाया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती के पेट में दर्द होने पर घर वालों ने डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराया तो गर्भवती की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी 18 साल की बेटी मानसिक बीमार है, उसका इलाज भी चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस के युवक ने उसे तरह-तरह के लालच देकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता। बेटी को समझ न होने के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 15 दिन से उसे पेट दर्द शुरू होने पर दर्द की दवा खिलाते रहे। सुधार न होने पर डॉक्टर को दिखाया तो अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। रिपोर्ट में बेटी के चार महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई तो पूरा परिवार सन्न रह गया। बेटी से पूछताछ की गई तो उसने इशारे से मोहल्ले के ही युवक का नाम बताया। युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।