उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी कोर्स की इंडोर परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 26 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा में कुल 494 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। कर्मचारियों को अनुशासन, गोपनीयता और परीक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। उन्हें समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाएगा। किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान पूरी निगरानी रखी जाएगी ताकि यह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस परीक्षा में आईपीसी, बीएनएस और साक्ष्य अधिनियम जैसे विषय शामिल हैं। पुलिस नियम और कंप्यूटर ज्ञान की भी लिखित परीक्षा होगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों का वाइवा भी लिया जाएगा। सीओ सफीपुर सोनम सिंह और सीओ लाइन विनी सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहीं।