फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर बुलाकर युवक को पिलाई शराब, विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बिरसिंघी गांव में पड़ोसी युवक राहुल को फोन कर घर बुलाकर शराब पिलाई। इसी दौरान हुई आपसी कहासुनी में उसके साथ मारपीट की गई और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल युवक को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के बिरसिंघी गांव निवासी रामसेवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी की रात करीब 10 बजे उनके बेटे राहुल को पड़ोसी मनोज ने फोन कर घर बुलाया था। आरोप है कि मनोज ने राहुल को घर के अंदर बंद कर लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से भी वार कर घायल कर दिया। राहुल के शोर मचाने पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनोज, मनोहर और मोहन के खिलाफ धारदार हथियार से जानलेवा हमला और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी दोस्त हैं और शराब के नशे में हुए विवाद के चलते यह घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें