अचलगंज। रानीगंज गांव में बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के सामान पार कर दिए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। गृहस्वामी के गुजरात में होने के कारण चोरी गए सामान का सही आकलन नहीं हो सका है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी जगन्नाथ पाल सूरत में नौकरी करते हैं और परिवार सहित वहीं रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने चार कमरों में रखे बक्से और अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो हलचल मच गई। पड़ोसियों ने गृहस्वामी गंगासागर को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गृहस्वामी के घर लौटने पर तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।