फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में डूबने से वृद्ध किसान की जान गई

विज्ञापन
फोटो नंबर-13-फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में तालाब में शव मिलने की घटना में लगी ग्रामीणों की भीड़ और - फोटो : mathura
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। मन्नानगर गांव निवासी वृद्ध किसान का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर कटी पुलिया के पास सूरजकुंड तालाब में उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत बताया गया है।
विज्ञापन

गांव के परसादी (70) खेती करते थे। खेत में ही मचान बनकर रहते थे। भतीजे रामरतन ने बताया कि चाचा बुधवार शाम चार बजे जाजामऊ बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। अक्सर रात में खेत में ही रुक जाने से घर वालों ने भी ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव जगतनगर-सहजनी मार्ग पर मन्नानगर गांव में बाढ़ से कटी पुलिया के पास सूरजकुंड तालाब में उतराता मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर घर में बताया। पुलिस ने जांच की और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परसादी के आठ बच्चों में तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। दो बेटे अविवाहित हैं। पिता की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बेटे लक्ष्मण की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें