फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धनुष भंग होते ही गूंजा जय श्रीराम

विज्ञापन
-मगरायर में धनुष भंग करते श्रीराम। संवाद
विज्ञापन
बीघापुर/असोहा। तहसील क्षेत्र के मगरायर गांव में आयोजित धनुष भंग लीला में कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ के पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित और रायबरेली के वित्त एवं लेखाधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। धनुष भंग होने पर दर्शकों ने जय श्रीराम का जयकारे लगाए।
विज्ञापन

लीला में सीता के पुष्प वाटिका पहुंचने और वहां राम-लक्ष्मण से भेंट का मंचन किया गया। सीता ने राम को वर रूप में पाने के लिए मां भवानी से प्रार्थना की। इसके बाद जनकसभा में धनुष तोड़ने पहुंचे रावण और बाणासुर के बीच रोचक संवाद हुआ। राम के धनुष तोड़ते ही परशुराम के आगमन और लक्ष्मण के साथ उनके तीखे संवाद ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। बीच-बीच में प्रस्तुत लघु नाटिकाओं ने भी समां बांधा।

राम की भूमिका आशीष पांडे, लक्ष्मण की आदर्श पांडेय, परशुराम की कुलदीप शास्त्री, जनक की अंबरीश शुक्ला, रावण की विजय शंकर दुबे और बाणासुर की निशिकांत दीक्षित ने निभाई। व्यास विनीत द्विवेदी और संदीप चौहान रहे।
विज्ञापन


उधर, असोहा के रतावर गांव में भी धनुष भंग लीला हुई। परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सुरेश, बबलू मिश्रा, सर्वेश द्विवेदी, कॉमिक और पिंकू कानपुरी के अभिनय की सराहना हुई।

-मगरायर में धनुष भंग करते श्रीराम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें