फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोडवेज की पार्किंग पर दुकानदारों का कब्जा

विज्ञापन
बस स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कारें। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बसों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल पर निजी वाहनों का कब्जा होने से बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। सदर बाजार के दुकानदार अपने वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े कर चले जाते हैं। इससे बसों की संख्या बढ़ने पर चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में बसों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन पर दिनभर बसों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहता है। बसों की संख्या अधिक होने पर परिसर में खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह की जरूरत होती है। इसके बावजूद निर्धारित पार्किंग स्थल पर निजी कारें खड़ी होने से बसों को जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में चालकों को बसें सड़क की ओर खड़ी करनी पड़ती हैं। इससे बस स्टेशन के सामने सड़क पर आवागमन बाधित होता है और राहगीरों समेत अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर व्यस्त समय में कई बार जाम के हालात बन जाते हैं।
स्टेशन इंचार्ज सरोज शर्मा ने बताया कि बसों की पार्किंग के लिए स्टेशन परिसर के पीछे जगह निर्धारित की गई है, लेकिन सदर बाजार के दुकानदार वहां अपनी कारें खड़ी कर देते हैं। इससे बसों को खड़ा कराने में दिक्कत होती है। बताया कि दुकानदारों को मना करने पर वे विवाद और लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें