फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वृद्ध की मौत पर घर पहुंचे सांसद, परिजनों को दिए एक लाख रुपये

विज्ञापन
परिजनों को सांत्वना देते सांसद साक्षी महराज, भाजपा नेता श्रकृष्ण लोधी व अन्य। स्रोत: पाठक - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
मौरावां। गांव पहाड़पुर के वृद्ध की इलाज के दौरान मौत की जानकारी पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही पुलिस से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

मौरावां के गांव पहाड़पुर निवासी रामस्वरूप लोधी (72) को 21 सितंबर को गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बेटे रामेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। गंभीर हालत में घायल वृद्ध को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई।
वृद्ध की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने मवई-मौरावां मार्ग पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को सांसद ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और एक लाख रुपये देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया व थानाध्यक्ष मौरावां कुंवर बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान भगवती प्रसाद रावत, कृष्ण कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामशंकर लोधी सहित पीड़ित परिजनों में बेटा रामेश्वर व भतीजे रामलखन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें