पाटन। खेत से काम कर लौट रही वृद्धा की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने जांच की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिहार थाना के गांव मनिकापुर निवासी शिवप्रसाद की पत्नी फूलमती (65) बुधवार को खेत गईं थीं। देर शाम लौटते समय बिहार-बक्सर मार्ग पर बदनखेड़ा मोड़ के पास वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को परिजनों ने सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे मुकेश ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। (संवाद)