फोटो-28-कन्हैया के परिधान में खिलखिलाता बच्चा। संवाद
उन्नाव। जिले में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। शुक्रवार रात घड़ी की दोनों सुइयां जैसे ही 12 पर पहुंची, वैसे ही मंदिर में घंटे व शंख बजने लगे। मंदिरों के साथ घरों में भी कृष्ण जन्मोत्सव पर पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने बाल गोपाल को पहले जल और उसके बाद पंचामृत से स्नान कराया। नए वस्त्र पहनाए। भजन कीर्तन के साथ आरती की गई। इसके बाद पंचामृत व पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। देररात तक कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही।
शुक्रवार को जनपद में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर व ग्रामीण इलाकों में भी मंदिरों के साथ-साथ भव्य झांकियां सजाई गईं। पुलिस लाइन स्थित मंदिर सुंदर झालरों से जगमगाता रहा। दिनभर मेहनत करके भक्तों ने घरों में भव्य झांकियां बनाईं। देर शाम शुरू हुआ भजन कीर्तन का सिलसिला रात 12 बजे तक चलता रहा। वहीं लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों से शहर का वातावरण कृष्णमय हो गया। लोगों ने इस दिन व्रत उपवास रखकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। जैसे ही रात के 12 बजे वैसे ही कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
शुरू हो गया। मंदिरों में पुजारियों तो घरों में भक्तों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, यशोदा जायो लल्ला, मचो है आज हल्ला आदि भजनों से मंदिर व घर गुंजायमान होते रहे। वहीं पुलिस लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भजन कीर्तन के जरिए भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। आधी रात को भगवान कृष्ण का अवतरण मनाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुलिस लाइन में सजाई गई झांकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी। नयनाभिराम झांकी का दर्शन करके लोगों ने खुद को धन्य किया।
इंसेट-1
रंगबिरंगी झालरों से की गई सजावट
उन्नाव। गांधीनगर स्थित श्रीराम कृष्ण दुर्गा मंदिर के अलावा घरों में की गई सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। रंगबिरंगी झालरों से की गई सजावट व झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही थीं। देररात तक कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता रहा। लोग पूरी रात कृष्ण भक्ति में लीन रहे। वहीं कॉलेज रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सुबह जन्माष्टमी पर हवन पूजन किया गया। यहां पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
फोटो-28-कन्हैया के परिधान में खिलखिलाता बच्चा। संवाद
फोटो-28-कन्हैया के परिधान में खिलखिलाता बच्चा। संवाद
फोटो-28-कन्हैया के परिधान में खिलखिलाता बच्चा। संवाद