फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग के बीच आज मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
फोटो-1-जन्माष्टमी पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। इस बार अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग चार सितंबर को बन रहा है। इसी दिन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में उल्लास है। कान्हा के परिधानों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित श्रीराम कृष्ण दुर्गा मंदिर के पुजारी व आचार्य पंकज शुक्ला ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर तिथि व नक्षत्र का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। बृहस्पतिवार रात 2:25 बजे अष्टमी लग रही है जो शुक्रवार रात 12:13 बजे तक रहेगी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापरयुग में हुआ था। उस समय रात के 12 बजे थे। अष्टमी तिथि थी और रोहिणी नक्षत्र था। इस बार भी अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग शुक्रवार की रात बन रहा है। इस कारण जन्माष्टमी चार सितंबर को ही मनाई जाएगी। बताया कि भक्त दिन भर उपवास रखें। भजन कीर्तन करते रहें।रात 12 बजे प्रगटोत्सव मनाकर व्रत तोड़ें। बताया कि इस व्रत को करने वाला भक्त उत्तम आयु प्राप्त करता है। साल भर निरोग रहता है।
इंसेट-1
बाजारों में रही रौनक
श्रीजन्माष्टमी को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन खरीदारी चलती रही। बाजार कृष्ण भक्तों से गुलजार रहे। श्रद्धालुओं ने दुकानों पर पहुंचकर कृष्ण के लिए वस्त्र, आभूषण व व्रत के लिए खान-पान की सामग्री खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें