फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: थोक और फुटकर चीनी विक्रेताओं के स्टॉक की हुई जांच

विज्ञापन
फोटो-28-चीनी विक्रेता के यहां स्टॉक का सत्यापन करते अधिकारी। स्रोत: कर्मी।
विज्ञापन
उन्नाव। चीनी के बढ़ती कीमतों के बीच जमाखोरी की आशंका पर डीएम की ओर से गठित टीमों ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को 14 दुकानों में जांच करके चीनी का स्टॉक जांचा गया। इस दौरान विक्रेताओं को केंद्र सरकार के पोर्टल पर चीनी के स्टॉक का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम द्वारा गठित टीम में शामिल एसडीएम, खाद्य विपणन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक व मंडी सचिव ने थोक व फुटकर चीनी विक्रेताओं के यहां जांच की। इस दौरान सभी के यहां चीनी का स्टॉक चेक किया। स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, चार हजार क्विंटल से अधिक का चीनी का स्टॉक न रखें। केंद्र सरकार के पोर्टल http://foodstock.dfpd.gov.in पर पंजीकरण कराकर स्टॉक का विवरण दर्ज करें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान कहीं भी निर्धारित मात्रा से अधिक चीनी का भंडारण नहीं मिला है। बताया कि शासन ने 30 नवंबर तक स्टॉक लिमिट लागू कर दी है जिनके यहां भी निर्धारित मात्रा से अधिक के चीनी का स्टॉक मिलेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें