फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोजगार मेले के पहले दिन 1500 युवाओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
फोटो-12- रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बीघापुर। ऋत फाउंडेशन की ओर से रैथाना लालकुआं में आयोजित दो दिवसीय रोजगार शिविर के पहले दिन 1500 युवाओं ने पंजीकरण कराया। संस्था संस्थापक ने 400 युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया।
विज्ञापन

शिविर में केव्स, मैनपावर, एडिक्वो एवं एसएनजी ग्रुप सहित अन्य निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी पदाधिकारियों ने पंजीकृत युवाओं को टेलीकॉम, मोटर्स, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न सेक्टरों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए साक्षात्कार लिया। योग्यता, अनुभव के आधार पर 400 युवाओं का चयन किया। फाउंडेशन के संस्थापक अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा और उचित अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना ही इस पहल का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें