फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फाल्ट से रात भरा गुल रही गंजमुरादाबाद कस्बे की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। एचटी विद्युत लाइन में शुक्रवार को फाल्ट और अघोषित कटौती से लोगों की रात करवटें बदलते बीत गई। शनिवार सुबह बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे तीन घंटे के लिए रोस्टिंग हुई थी। जब 12 बजे लाइन चालू करने की नौबत आई तो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने का प्रयास करते रहे लेकिन भोरपहर फाल्ट मिल पाया। आगे बिजली चालू हो पाती तब तक रेलवे क्राॅसिंग के पास इसी लाइन में भी फाल्ट हो गया। जिसे ढूंढ़कर दुरुस्त करने के बाद बिजली साढ़े पांच बजे सुबह आ सकी। इससे कस्बे की करीब 15 हजार की आबादी की रात जागते और बिजली का इंतजार करते बीत गई।
जेई कमलेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पेड़ों की टहनियों के बढ़ जाने से हल्की हवा में ही एचटी विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाता है। जिसे रात में ढूंढने और उसे सही करने में कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फिर भी फाल्टों को ठीक कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जाते हैं। एचटी विद्युत लाइन में दो स्थानों पर फाल्ट आ जाने से शुक्रवार की रात बिजली गुल रही। संवाद
विज्ञापन


चेकिंग अभियान में 355 कनेक्शन काटे
सफीपुर। मियागंज के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अजगैन के एसडीओ सुनील कुमार दुबे व हसनगंज के विनय कुमार आर्य ने रसूलाबाद के चेकिंग अभियान चलाया। 355 कनेक्शन काटे और लगभग 1.75 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। लगभग 22 किलोवाट भार वृद्धि कराई गई। नौ उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें