फोटो-14-फतेहपुर खालसा में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलते कर्मचारी। संवाद
गंजमुरादाबाद। बिजली निगम ने मंगलवार को ग्राम फतेहपुर खालसा में फुंका ट्रांसफार्मर बदल दिया। इससे पांच दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
ग्राम फतेहपुर खालसा में पूरी बस्ती को बिजली उपलब्ध कराने के लिए रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर पर 28 मई की रात बिजली गिर गई थी। इससे ट्रांसफार्मर जल गया था और पूरा गांव की बिजली गुल हो गई थी। लोग छतों पर टहल कर रातें गुजार रहे थे। इस समस्या को अमर उजाला रोजाना प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा था। इसको संज्ञान में लेते हुए निगम ने मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर भेजा। हाइड्रा की सहायता से चबूतरे पर स्थापित करके मंगलवार देरशाम विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई अशोक पाल ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।