फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बौद्ध समाज के लोगों ने भाईचारा मजबूत करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
फोटो नंबर-39-सम्राट अशोक बुद्ध विहार के गेट के लोकार्पण के अवसर पर भगावन बुद्ध का पूजन करते सदर
विज्ञापन
उन्नाव। गदनखेड़ा में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने निधि से बनवाए गए सम्राट अशोक बुद्ध विहार गेट का लोकार्पण किया। बौद्ध समाज के लोगों ने रैली निकालकर आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने भगवान बुद्ध के चरणों में प्रमाण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। उन्होंने भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने की अपील की। कहा कि जब समाज एकजुट होता है तो सकारात्मक परिवर्तन होता है। भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और मानवता के संदेश हम सभी के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और समाज में समरसता एवं सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर सभासद शिव वीरेंद्र, जगन्नाथ बौद्ध, अमृतलाल, हरीशंकर पटेल, शिवपाल गौतम, रमेश कुशवाहा, रामगोपाल कुशवाहा, चेतराम भारती, मूलचंद्र लोधी, अरुण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अगम देव मौर्य, सुरेश कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें