फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 1.58 लाख मतदाताओं के सत्यापन में मिले 13,068 डुप्लीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की 21,30,459 की अनंतिम मतदाता सूची में मिले 10.23 लाख डुप्लीकेट वोटरों में 1.58 लाख का सत्यापन पूरा हो गया है। इसमें 13068 मतदाताओं का खुद का नाम, पिता का नाम व लिंग समान मिला है। इनको सूची से हटा दिया गया है। शेष का सत्यापन कार्य 15 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अगस्त 2025 से त्रिस्तरीय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ था। बीएलओ ने 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर, घर जाकर निर्धारित प्रोफार्मा पर वोटरों का सत्यापन किया गया था। ऑफ व ऑनलाइन तरीके से कार्य करके एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके लोगों के नाम सूची में शामिल किए थे। मृत्यु या शहरों में निवास करने वाले नाम हटाए थे। पू
र्व के वोटरों में नाम सहित अन्य संशोधन भी किए गए थे। फिर इसे पोर्टल पर अपलोड किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग से अपलोड की गई प्रत्येक ग्राम पंचायत की सूची का अन्य 1037 पंचायतों से मिलान कराया गया तो इसमें 1023367 वोटर ऐसे सामने आए, जिनका स्वयं का नाम, उनके पिता का नाम व लिंग समान मिला। इस पर आयोग ने डुप्लीकेट वोटरों की इस सूची को दोबारा सत्यापन के लिए भेजा। पिछले 15 दिन में 158683 वोटरों से आधार के अंतिम चार अंक लेकर सत्यापन किया गया। इसमें 13068 वोटरों का नाम, पिता व लिंग समान मिलने पर इनके नाम सूची से हटा दिए गए।
विज्ञापन

इंसेट-1

ब्लॉकवार हटाए गए डुप्लीकेट वोटर
ब्लाॅक डुप्लीकेट वोटर

बिछिया 845
सिकंदरपुर सरोसी 495

सिकंदरपुर कर्ण 295
बीघापुर 1237

सुमेरपुर 2524

मियागंज 81
औरास 172

हसनगंज 207
नवाबगंज 250

पुरवा 1902
असोहा 1009

हिलौली 1094
सफीपुर 765

फतेहपुर चौरासी 355
बांगरमऊ 1255

गंजमुरादाबाद 582
कुल 13068


वर्जन...

डुप्लीकेट वोटरों में अभी 1.58 लाख का सत्यापन पूरा हो गया है। इसमें जो भी डुप्लीकेट मिले हैं, उनके नाम हटा दिए गए हैं। शेष का सत्यापन पूरा कराया जा रहा है। -वीके श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें