फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजापुर पिपरहा की टीम ने इंजीनियर इलेवन को हराया

विज्ञापन
फोटो-19-बीघापुर में चल रहे जीपीएल में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत के गोदावलेश्वर मंदिर प्रांगण में चल रही जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन राजापुर पिपरहा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीघापुर की इंजीनियर इलेवन को 20 रनों से हरा दिया। पिपरहा टीम के खिलाड़ी हरिओम को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इंजीनियर इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और राजापुर पिपरहा टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पिपरहा टीम ने सचिन के 15 और हरिओम के 35 रनों की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 85 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियर इलेवन की टीम 65 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई।
पिपरहा टीम के खिलाड़ी हरिओम को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 35 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट भी हासिल किए, जो टीम की जीत में निर्णायक साबित हुए। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अनिल चौधरी और शुभम गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन


आयोजक विवेक बाजपेई, मनिक राज गुप्ता, साहिल, विजय कुमार साहू, गोकुल साहू, उमाकांत जायसवाल, अंबिका चौधरी, राजन पंडित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें