फोटो-25- गांव में जांच करती राजस्व व पुलिस टीम। स्रोत: ग्रामीण
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव सथनी बालाखेड़ा में सरकारी (आबादी भूमि) पर कब्जा करने के लिए आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। पड़ोसी की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम ने जांच की और सरकारी जमीन से प्रतिमा को हटवाकर खाली कराया।
सथनी बालाखेड़ा निवासी सज्जन पासवान और बेटे अंकुश ने घर के पड़ोस में खाली सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए सोमवार की रात आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। पड़ोसी सोहनलाल ने पीआरवी को सूचना दी तो पुलिस पहुंची।
हालांकि राजस्व विभाग का मामला बताकर पुलिस चली गई। इस पर सोहन ने एसडीएम रणवीर सिंह से शिकायत तो लेखपाल सतीश पटेल और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा पहुंचे। जमीन की नाप के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण और प्रतिमा को गलत बताते हुए काम रोक दिया।
प्रतिमा को भी हटवा दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि सज्जन, अंकुश तथा सोहनलाल के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सज्जन व सोहनलाल पड़ोसी हैं। लंबे समय से जमीन पर दोनों की नजर है। ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर भी दोनों पक्ष मामले को तूल दे रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि इस भूमि पर किसी तरह का निर्माण गैर कानूनी है।