फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एजेंसी पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
फोटो-31- ईसीसीई एजुकेटर साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान बाहर मौजूद अभ्यर्थी व अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में रिक्त ईसीसीई एजुकेटर के 199 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया कराने वाली एजेंसी पर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को डायट पहुंचे कई अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से पता चलने पर पहुंचे। मेरिट सूची और कटऑफ के बिना ही साक्षात्कार शुरू करने का आरोप है। हालांकि बीएसए ने आरोपों को निराधार बताया। बेसिक शिक्षा विभाग की बाल वाटिकाओं में 10 हजार रुपये मासिक मानदेय पर एजुकेटर भर्ती किए जा रहे हैं।
डायट में साक्षात्कार के लिए पहुंचे कई अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि आवेदन, प्रमाणपत्रों की जांच कर रही निजी एजेंसी में शामिल कई लोग अनियमितता बरत रहे हैं। आरोप है कि एजेंसी ने भर्ती के लिए कोई कटऑफ जारी नहीं की। दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की सूची भी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन

बताया कि उन्हीं आवेदकों को बुलाया गया जिन्हें फोन या ईमेल प्राप्त हुआ। भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में स्पष्ट था कि एनटीटी शैक्षिक प्रशिक्षण कोर्स एनसीटीई से अनुमोदित होने चाहिए लेकिन कई आवेदकों ने ऐसे प्रमाणपत्र लगाए हैं जिनकी मान्यता नहीं है। अभ्यर्थी वैशाली सिंह, प्रज्ञा पाल, सुधा यादव, ज्योति व मोहिनी सहित अन्य आवेदकों का कहना है कि भर्ती में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 230 पद हैं, इनमें 31 पहले ही भरे जा चुके हैं। कुल 185 आवेदन आए हैं, अर्हता पूरी करने वालों के साक्षात्कार हो रहे हैं।
बताया कि भर्ती प्रक्रिया भले ही प्राइवेट एजेंसी पूरी कर रही है लेकिन साक्षात्कार, सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी में शामिल डीडीओ, समाज कल्याण अधिकारी, डायट प्राचार्य और वह भी हैं। जो सर्टिफिकेट मानक के अनुरूप नहीं हैं उन्हें प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें