फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हड़हा-लऊआ मार्ग पर मौरांवा थानाक्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में किशोर सहित दो की मौत हो गई। दो घायल हैं जिन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों में लखनऊ निवासी हेलमेट लगाए थे दूसरा पक्ष नहीं लगाए था।
विज्ञापन

लखनऊ के वृंदावन सेक्टर दो कॉलोनी आवास-विकास निवासी हरिओम (45) अपने बेटे निहाल (17) के साथ बाइक से मौरावां में शनि वाले रिश्तेदार के यहां गए थे। रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। हड़हा-लऊआ मार्ग पर लऊआ गांव के पास सामने से आ रहे मौरावां थाना के बालमुकुंद खेड़ा निवासी प्रेम (32) की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र और प्रेम के साथ रहे बालमुकुंदखेड़ा के ही दिनेश (28)गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया की इलाज के दौरान प्रेम यादव और निहाल की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें