फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव में बहनों ने विधायक को बांधी राखी

विज्ञापन
फोटो-37- कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता को राखी बांधतीं महिलाएं। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
उन्नाव। सदर विधायक की ओर से आयोजित ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ में करीब ढाई हजार महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने विधायक को राखी बांधी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद दीप जलाया। विधायक ने कहा, रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। माताओं और बहनों का स्नेह और आशीर्वाद हमारे लिए शक्ति एवं प्रेरणा का स्रोत रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, समाजसेवी विमल द्विवेदी, महामंत्री नूतन और गंगाघाट मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, नामित सभासद धीरज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, राधेश्याम शुक्ला, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, मनीष जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, साधना दीक्षित भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें