फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजकीय पॉलिटेक्निक का 42 साल बाद होगा कायाकल्प, सात करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
फोटो-4- दही चौकी ​स्थित पॉलीटे​क्निक का भवन। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक का 42 साल बाद कायाकल्प होगा। स्थापना के बाद से भवन और कक्षों की मरम्मत नहीं हुई थी जिससे छात्रों पर हर समय हादसे का खतरा मंडरा रहा था। प्रदेश सरकार ने इसके लिए सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसकी पहली किस्त 70 लाख जारी भी हो गई है।
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक का निर्माण वर्ष 1984 में कराया गया था। अब इसकी छतें टपकने लगी हैं और दरवाजे सड़ गए हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना था। पूर्व प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने मरम्मत बजट के लिए शासन को पत्र भेजा था। अब प्रदेश सरकार ने सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। पहली किस्त के रूप में 70 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह राशि कार्यदायी संस्था को दे दी गई है और काम शुरू कराया जा रहा है।


ये होंगे प्रमुख कार्य

भवन में प्लास्टर और छत की मरम्मत की जाएगी। कॉरिडोर में टाइल्स लगाई जाएंगी और पुताई का काम होगा। दरवाजे, खिड़कियां और वायरिंग बदली जाएगी। पुरुष छात्रावास के शौचालय और प्रयोगशाला के दरवाजे-खिड़कियां भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें