फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर व्यावसायिक वाहनों का सफर हुआ महंगा

विज्ञापन
फोटो नंबर-12-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज में स्थित टोल प्लॉजा। आर्काइव
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे पर टोल टैक्स में पांच से 25 रुपये तक बढ़ोतरी की है। जिले के उन्नाव-कानपुर हाईवे और उन्नाव-लालगंज हाईवे पर टोल टैक्स की नई दरें आज से ही लागू हो गईं हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसबार निजी उपयोग वाली कार-जीप के लिए टोल शुल्क में कोई इजाफा नहीं किया है। व्यावसायिक वाहनों के टोल टैक्स में पांच से 25 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा से रोज निकलने वाले औसतन 30 हजार वाहनों और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर आवागमन करने वाले करीब 10 हजार वाहन स्वामियों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। नवाबगंज टोल प्लाजा मैनेजर दीपक यादव ने बताया कि नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल टैक्स
वाहन एक तरफ पहले अब दोनों तरफ पहले अब
कार/जीप 95 95 145 145
छोटे व्यावसायिक वाहन 155 155 230 235
बस/ट्रक 320 330 485 495
तीन एक्सल 350 360 525 540
भारी वाहन 505 515 755 775
अत्यधिक बड़े 615 630 920 945

उन्नाव-लालगंज हाईवे पर टोल टैक्स

वाहन एक तरफ पहले अब दोनों तरफ पहले अब
कार/जीप आदि 125 125 185 190
छोटे व्यावसायिक 200 205 300 305

बस/ट्रक 420 430 625 645
तीन एक्सल 455 470 685 700

भारी वाहन 655 675 985 1010

अत्यधिक बड़े 800 820 1200 1230
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें