फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ओवरलोड 42 वाहनों पर कार्रवाई, 25.65 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
फोटो नंबर-11- ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करते परिवहन विभाग के अधिकारी। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। परिवहन विभाग ने ओवरलोड और बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। दो दिन में 42 वाहनों का चालान किया। इनमें से 15 को सीज कर 25.65 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एआरटीओ संजीव सिंह और प्रतिभा गौतम ने बताया कि लखनऊ-कानपुर हाईवे सहित अन्य मार्गों पर ओवरलोड पाए गए 42 वाहनों का चालान किया गया। इनमें से 15 वाहनों को थानों में निरुद्ध किया गया। इन पर 25.65 लाख रुपये प्रशमन शुल्क लगाया गया। वहीं, बकाया कर वाले 67 वाहनों का भी चालान हुआ। इनमें से 21 वाहनों को पुलिस थानों में निरुद्ध किया गया। इन पर 13.2 लाख रुपये जुर्माना लगा। एआरटीओ संजीव सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें