फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से भाभी की मौत, ननद की हालत गंभीर

विज्ञापन
फोटो-34- अनन्या (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव) उन्नाव-संडीला मार्ग पर टहल रही ननद-भाभी को वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने भाभी को मृत घोषित कर दिया। ननद की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के गांव अजमत नगर निवासी अंकित कुमार की पत्नी अनन्या (23) ननद अंजली (17) पुत्री श्यामलाल के साथ शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के बाहर चकलवंशी-संडीला मार्ग पर टहलने निकली थीं। गांव के बाहर सड़क पार करते समय मियागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना में ननद और भाभी गंभीर घायल हो गईं। देवर अजय कुमार परिजनों के साथ दोनों घायलों को मियागंज सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने अनन्या को मृत घोषित कर दिया।
अजय ने बताया कि अनन्या का विवाह 30 नवंबर 2025 को हुआ था। मृतका के पति 29 दिसंबर को अमृतसर गए थे। वहां वह सराफा दुकान में काम करते हैं। मायका गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सन्नीसराय का है। बेटी के मौत से पिता नन्हकू, मां उमा और तीन बहन सहित ससुराल वाले बेहाल हैं। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



बंगलूरू से वायु सैनिक लापता, परिवार परेशान
सोमवार शाम को हुई थी आखिरी बार बात, परिजन रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी वायु सैनिक के बंगलुरू में लापता होने से परिवार परेशान है। बड़े भाई व अन्य परिजन रवाना हुए हैं।
राजापुर गांव के मूल निवासी शशांक दीक्षित, वायुसेना में सार्जेंट पद पर नियुक्त है। वह इस समय बेंगलुरू में तैनात हैं। बड़े भाई शरद दीक्षित ने बताया कि सोमवार को शाम साढ़े चार बजे शशांक ने मां शिवकांती से फोन पर बात भी की थी। उन्होंने दूध लेकर लौटने की बात बताई थी। इसके बाद रात में शशांक की पत्नी स्वप्निल ने पति के लापता होने की सूचना दी। बड़े भाई शरद दीक्षित ने बताया कि शशांक की नियुक्ति 2010 में हुई थी। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहते हैं। साले हर्षित ने बेंगलुरू में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें