फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सोडियम सल्फाइट से बासी खोये को बना रहे थे ताजा, डेयरी बंद, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रक्षाबंधन पर खोया (मावा) से निर्मित मिठाइयों की खपत को देखते हुए जनपद में मिलावट का बाजार गर्म हो गया है। हफ्तों पहले तैयार किए गए बासी खोये को ताजा दिखाने के लिए प्रतिबंधित पाउडर का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

सफीपुर की डेयरी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिबंधित पाउडर सोडियम सल्फाइट का खोये में इस्तेमाल पकड़ा है। इस पर लाइसेंस निलंबित कर दुकानदार को नोटिस जारी किया है। अग्रिम आदेशों तक डेयरी बंद करा दी है। 87 हजार रुपये का खोया भी नष्ट करा दिया। आठ किलो पाउडर सीज कर दिया गया। सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया।
सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में रुचि बाजपेयी, राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार वर्मा ने सफीपुर में मेसर्स सागर डेयरी में सोमवार को जांच की। यहां पर भारी मात्रा में बनाया जा रहा खोया मिला। साथ ही सोडियम सल्फाइट पाउडर भी रखा था। खोया जांच में पाउडर की मिलावट की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इस पर अधिकारियों ने तैयार 87 हजार कीमत का 290 किलो खोया नष्ट करा दिया। 960 रुपये का आठ किलो पाउडर सीज करके डेयरी बंद करा दी। इसके अलावा 21600 रुपये का 360 लीटर दूध भी नष्ट कराया गया। 12 हजार रुपये का 15 किलो घी भी सीज किया है। यहां से खोया, पाउडर, घी व दूध का सैंपल भी लिया गया।
इसके बाद टीम सफीपुर के मुन्नूखेड़ा में खोया विक्रेता बृजेश यादव के यहां पहुंची। यहां पर लाइसेंस नहीं मिला तो निर्माणस्थल को बंद कराकर 14 किलो खोया नष्ट करा दिया। यहां से भी खोया का नमूना लिया। अधिकारियों ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें