फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: नकली शराब फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार, 200 पेटी अवैध शराब, ढक्कन, रैपर व भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

Mon, 10 Jan 2022 11:37 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमबाग में देर रात कोतवाली पुलिस ने एक गोदाम में दबिश देकर भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांडों के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन व 200 पेटी अवैध शराब के अलावा पांच ड्रमों में स्प्रिट बरामद किया है।
विज्ञापन
देसी शराब के गोदाम में लगभग पांच हजार लीटर अवैध शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देसी शराब ठेका संचालन की आड़ में दूसरे प्रांत की शराब खाली बोतलों में भरकर बेचने के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। किराए के गोदाम में देसी शराब ठेकों के संचालन का काम देखने वाले नकली कारोबार कर रहे थे। दो को मौके से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमबाग में देर रात कोतवाली पुलिस ने एक गोदाम में दबिश देकर भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांडों के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन व 200 पेटी अवैध शराब के अलावा पांच ड्रमों में स्प्रिट बरामद किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से देशी शराब ठेकों के संचालन का काम देखने वाले अमित व आंनद जायसवाल को शराब में मिलावट कराते गिरफ्तार किया गया है। उसने ठेका की शराब रखने के लिए गोदाम को किराए पर लिया था।

सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि बरामद नकली शराब को कब्जे में लिया गया है। आबकारी टीम जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें