फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: भाजपा विधायक, सपा के पूर्व विधायक पर आरोप तय, आचार संहिता के उल्लघंन में अगली सुनवाई 26 नवंबर को

Fri, 19 Nov 2021 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव में विधानसभा चुनावों में आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज मामलाें में पुरवा के मौजूदा भाजपा विधायक अनिल सिंह व सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव पर आरोप तय हो गए हैं। एडीजे के यहां अगली तारीख 26 को सुनवाई होगी।  
विज्ञापन


पुरवा से सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव के खिलाफ वर्ष 1998 में आचार संहिता समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यह मामला एमपी/एमएलए कोर्ट में लंबित है। गुरुवार को इसी मामले की पेशी थी। जिसमें पूर्व विधायक पेश हुए।

पूर्व विधायक समेत सभी नामजद 19 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए। गवाही के लिए एडीजे महेंद्र श्रीवास्तव ने 26 नवंबर की तारीख तय की है। भाजपा विधायक अनिल सिंह पर 2017 में दर्ज हुए आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की सुनवाई  26 नवंबर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें