फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कराया गया अवैध कब्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र के चैनपुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से सभी के अवैध निर्माण ध्वस्त करवा दिए।
विज्ञापन

चैनपुर गांव में दो लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रखा था। इस कारण पट्टाधारकों को कब्जा नहीं मिल रहा था। करीब एक माह पूर्व पट्टा धारकों ने कब्जा न मिल पाने की शिकायत एसडीएम बीघापुर से की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से निरीक्षण करवाया था।
तब ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसे रोके जाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इस पर सोमवार को नायब तहसीलदार राकेश कुमार राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और चैनपुर निवासी सदोली व सोमवती द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें