फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: चोरी करने घर में घुसे चोर को गुस्साई भीड़ ने पकड़ा, बिजली के पोल से बांधकर पीटा

Mon, 22 Nov 2021 03:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
चोर को बिजली के पोल से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चार चोरो में से एक को भीड़ ने पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने चोर को बिजली के खम्भे में बांध कर पीटा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला चंपा पुरवा में रविवार देर रात चार चोरों ने दो घरों में चोरी का प्रयास किया। आहट पाकर घर के लोगों की नींद खुल गई और चोरों को दौड़ा लिया। इस दौरान चोरों ने हवाई फायरिंग भी की।

भीड़ ने एक चोर को पकड़ लिया और एक बिजली के खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की। उसके पास एक तमंचा भी मिला है। सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ की पिटाई से घायल को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें