फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: लापरवाही पर दो सचिव निलंबित, सीडीओ ने की कार्रवाई

Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ निरीश कुमार साहू ने पंचायत सचिव राजेश कुमार यादव और डीडीओ मनीष कुमार ने मंगल प्रसाद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में मियागंज ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में गोशालाओं में मिली अनियमितताओं पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी पर अभी कार्रवाई शेष है।
विज्ञापन


15 नवंबर को सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने मियागंज की मलिहामऊ गोशाला का औचक निरीक्षण किया था। यहां पर एक गोवंश की बीमारी से मौत हो गई थी। सामने बाग में जब सीडीओ गए थे तो यहां भी कई गोवंश के कंकाल मिले थे। सीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया था।

साथ ही पंचायत सचिव राजेश कुमार यादव व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए थे। वहीं कनिगांव की अस्थायी गोशाला के निरीक्षण में मिले 4.67 लाख के अनियमित भुगतान में पंचायत सचिव मंगल प्रसाद व प्रधान पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश डीडीओ को दिए थे।
विज्ञापन


सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ निरीश कुमार साहू ने पंचायत सचिव राजेश कुमार यादव और डीडीओ मनीष कुमार ने मंगल प्रसाद को निलंबित कर दिया। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज के खिलाफ अभी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

निलंबन अवधि में राजेश यादव को मियागंज में संबद्ध किया गया है। वहीं अंतिम जांच एडीओ पंचायत असोहा को दी गई है। वहीं मंगल प्रसाद को हिलौली संबद्ध करते हुए अंतिम जांच बीडीओ हसनगंज को सौंपी गई है।

विकासखंड के ग्राम भिक्खनपुर गोपालपुर में 1.20 करोड़ की धनराशि से प्रस्तावित गोशाला का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। गोशाला के लिए चिह्नित 12 बीघा भूमि पर 30 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन का बोर्ड लगाया गया लेकिन ढाई महीने बाद भी इस गोशाला का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है।

जबकि इसके निर्माण के लिए शासन से 60 लाख की पहली किश्त जारी की जा चुकी है। राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राहुल सचान ने बताया कि अभी तक इस गोशाला के निर्माण के लिए टेंडर नही हो सका है। टेंडर होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें