फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, एक घायल

Sat, 09 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। मित्र की बेटी का रिश्ता तय करने बाइक से जा रहे एक युवक व उसके मित्र को तेज रफ्तार लोडर ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक से चल रहा साथी घायल है। एक युवक की शादी एक सप्ताह पूर्व ही हुई थी। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर कोहराम मच गया। आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ घर में जुट गई। हादसे के बाद पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया है जबकि चालक मौके से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


 बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिंधुपुर बेरियागाढ़ा के मजरा अचलपुरवा निवासी रामप्रकाश (20) अपने साथी चंद्रप्रकाश (46) निवासी फरीदपुर कट्टर की बेटी की शादी के लिए लड़का देखने बाजीपुरवा के मजरा कुशराजपुर बाइक से जा रहे थे। उनके साथ चंद्रप्रकाश का भाई सियाराम दूसरी बाइक से था।

रघुराजपुर की पुलिया के पास सामने से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से गंजमुरादाबाद पीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान रामप्रकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं, चंद्रप्रकाश को गंभीर हालत में डाक्टरों ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सियाराम को इलाज के बाद डाक्टरों ने घर भेज दिया। पुलिस लोडर को कब्जे में लेकर उसके मालिक व चालक का पता लगा रही है।

रामप्रकाश की शादी एक मई को फतेहपुर चौरासी के गांव चौधरी पुरवा गई थी। पत्नी कीर्ति के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी कि मांग का सिंदूर उजड़ गया। रामप्रकाश घर का अकेला बेटा था। पिता की मौत के बाद अपनी मां का वह ही सहारा था। रामप्रकाश की मौत की खबर आने पर उसकी मां रामकली व नवविवाहिता पत्नी कीर्ति के मुंह से अनायास ही निकल गया कि अब हमार का होई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें