फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
सफीपुर सड़क हादसे में मृतक मलखान का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर/गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। सफीपुर और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसोें में दो लोगों की मौत हो गई। सफीपुर में दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से विदेश से दो माह पहले लौटे युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। वहीं बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सफियापुर निवासी 25 वर्षीय मलखान पुत्र रामप्यारे सोमवार को बाइक से मियांगज की ओर जा रहा था। सफीपुर-मियांगज मार्ग के भैंसहरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मलखान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार आसीवन थाना क्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव निवासी कन्हैया (20) पुत्र रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर घायल को सीएचसी पहुुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक मलखान के पिता रामप्यारे ने बताया कि मलखान उनका इकलौता पुत्र था। वह दुबई में रहकर नौकरी करता था। दो माह पहले ही गांव आया था। सोमवार को वह सफीपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बेटे की मौत से मां रामप्यारी व पत्नी कीर्ति का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम अटवावैक निवासी शिव प्रसाद (40) पुत्र रामखेलावन बीते रविवार को बाइक से गंजमुरादाबाद आया था। देर रात घर वापसी के समय बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर ग्राम पंचमखेड़ा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिव प्रसाद बाइक सहित सड़क के नीचे गहरी खंती में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता रामखेलावन ने घटना की रिपोर्ट बेहटा थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें