फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरी खंती में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज(उन्नाव)। पेंशन की जानकारी लेकर बैंक से पैदल घर लौटे बुजुर्ग का शव सड़क किनारे खंती में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे ने अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता के खंती में गिरने से मौत की संभावना जता पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शिवपुर कुर्मियान गांव निवासी बैजनाथ (75) सोमवार सुबह 10 बजे पेंशन की जानकारी लेने के लिए घर से पैदल इसी थाना क्षेत्र के पड़री कला स्थित बैंक जाने के लिए निकले थे। बैंक से जानकारी लेकर वह घर की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले राहगीरों ने उनका शव सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पड़ा देखा। पहचान करने के बाद राहगीरों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक का पुत्र शिवशंकर मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र ने अंदेशा जताया है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से पिता खंती में गिर गए, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें