फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
नामित सभासदों को पद की शपथ दिलातीं नगर पंचायत भगवंतनगर अध्यक्ष रमावती। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन(उन्नाव)। नगर पंचायत भगवंतनगर में बुधवार को एक सादे समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों में से दो दिनेश गुप्ता व मंजू रावत को चेयरमैन रमावती शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीसरे सदस्य का मनोनयन शासन ने निरस्त कर दिया है। इस दौरान अधिकांश नपा सदस्यों ने समारोह से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

चेयरमैन रमावती शुक्ला ने कहा कि शासन द्वारा नामित सभासद अपने कार्यकाल में कस्बे के लोगों की सेवा कर सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाएंगे। जनहित के कार्यों के लिए सभी सभासदों का सहयोग मिलता रहेगा। नामित सभासद दिनेश गुप्ता ने कहा कि शासन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी रविचंद भारती, प्रधानाचार्य महेशचंद्र गुप्ता, सभासद रेखा पांडे, सभासद प्रतिनिधि पंचम, लिपिक संजय दीक्षित, सुशील दीक्षित, दीपक सिंह, जयप्रकाश व छेदीलाल मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह से अधिकांश निर्वाचित सदस्यों का गायब रहना चर्चा का विषय रहा। यहां 10 में से केवल दो ही सभासद मौजूद रहे।
इस संबंध में ईओ रविचंद भारती का कहना था कि समारोह के संबंध में सभी सभासदों को सूचना दी गई थी। अनुपस्थिति के कारण की जानकारी नहीं है। जबकि अनुपस्थित रहे सदस्य चंदिका प्रसाद, विवेक कृष्ण मिश्रा व बीडी शुक्ल समेत अन्य ने नपा द्वारा कोविड-19 की आड़ में की जा रही तानाशाही व मनमानी के अलावा अन्याय के विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठाने वाले एक नामित सदस्य के मनोनयन को निरस्त कराए जाने को बहिष्कार का कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें